हिमाचल पुलिस के जवान ने किया 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म ,मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश पुलिस के जवान पर रेप का आरोप लगा है,16 साल की किशोरी से ने रेप का आरोप लगाया है। आरोपी पुलिसकर्मी ड्राइवर के पद पर तैनात है।नाहन महिला थाना में आईपीसी की धारा-376 के अलावा पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।फिलहाल, आरोपी चालक को गिरफ्तार नहीं किया गया है और उसे मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी गई है।

जानकारी के मुताबिक ये मामला फरवरी 2021 का है, लेकिन चाइल्ड लाइन के माध्यम से ये मामला पिछले दो रोज पहले ही सामने आया। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता का परिवार मेडिकल के लिए तैयार नहीं हो रहा और चाइल्ड लाइन व पुलिस द्वारा परिवार की काउंसलिंग भी की जा रही है। मेडिकल होने के बाद ही पुलिस पीड़िता के 164 के तहत बयान भी दर्ज करवा सकती है।

क्या बोले एसपी खुशहाल चंद शर्मा 

एसपी खुशहाल चंद शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा कि मंगलवार देर शाम मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का परिवार मेडिकल के लिए तैयार नहीं हो रहा, इसको लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी पुलिस विभाग में ही चालक के पद पर कार्यरत है और उसे अगले आदेश तक नाहन में ही रहने को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...