भरमौर के पटौड़ी गांव में फैला डायरिया,उल्टी-दस्त से बच्ची की मौत

--Advertisement--

Image

चम्बा, धर्म नेगी

उपमंडल की चौबिया पंचायत के पटौड़ी गांव में डायरिया की चपेट में आने से 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है, जबकि पांच बच्चों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल भरमौर में भर्ती किया गया है। इसी बीच सोमवार को भी डायरिया से ग्रस्त 20 ग्रामीण उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे हैं।

मामले की नाजुकता को भांपते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पटौड़ी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की। इसके साथ ही गांव में पानी व खाने के सैंपल भी एकत्रित किए गए है। इन सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

चौबिया के पटौड़ी गांव के ग्रामीणों को उल्टी-दस्त शुरू हो गए, जिसे ग्रामीणों ने हल्के में लिया। इसी बीच एक बच्ची की उल्टी-दस्त से मौत हो गई। लिहाजा गांव के अन्य बच्चों की भी बिगड़ती हालत को देख तुरंत सिविल अस्पताल भरमौर की ओर रुख किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...

कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

हिमख़बर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर...