सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने के आरोप में युवको को किया गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

प्रागपुर-आशीष कुमार

पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस प्रभारी एएसआई संजीव कुमार व उनकी टीम ने पंजाब के युवकों को संसारपुर टैरेस में सडक किनारे शराब पीकर हुडदंग मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम जब एएसआई संजीव कुमार अपनी टीम राजेश कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार व कस्तूरी लाल सहित गश्त पर थे तब उन्होंने संसारपुर टैरेस से फतेहपुर सडक पर पेखा के समीप पंजाब के चार युवकों को गाडी के दरवाजे खुले रखकर शराब पीकर हुडदंग मचाते हुए देखा।

एएसआई संजीव कुमार द्वारा पूछे जाने पर वो युवक पुलिस से उलझने लगे व गाडी के दरवाजे बंद करके वहां से भाग गये। हालांकि मौके से भागे युवकों को पुलिस ने कुछ दूरी पर पंजाब में पकड लिया। चारों गुरदासपुर पंजाब के युवकों पर मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर रात को उनका मेडिकल करवाया गया। वहीं चारों युवकों को एसडीएम देहरा के समक्ष पेश किया जायेगा|

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...

कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

हिमख़बर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर...