
भटियात, भूषण गुरूंग
आज जिला चंबा के युवा अधिकारी श्री विवेक कुमार के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भटियात ब्लॉक की ग्राम पंचायत परछोड में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया ।
इसमें भटियात ब्लॉक की नेहरू युवा केंद्र संगठन की राष्ट्रीय स्वयं सेविका अनीता देवी की अगुवाई में गांव के लोगों ने पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया।
इस मौके पर कचनार और बांस के पौधे रोपे गए स्वयंसेविका अनीता देवी ने कहा कहते हैं सब वेद पुराण एक पेड़ 10 पुत्रों के समान और हरियाली रोपने से ही जीवन में हरियाली आएगी।
वर्तमान में जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं, गर्मी बढ़ रही है इसका सीधा कारण पेड़ों का अंधाधुंध कटाव है पेड़ लगाएं भी और इनकी हिफाजत भी करें पेड़ प्रदूषण रोकने में भी कारगर हैं और पेड़ों से असंख्य लाभ है।
