नूरपुर में बारिश से मकान की दीवार गिरी

--Advertisement--

Image

नूरपुर-देवांश राजपूत

नूरपुर के वार्ड चार में राजस्व विभाग की कॉलोनी के निकट सुकन्या देवी के मकान की दीवार गिर गई। सुकन्या देवी को अपने घर का सामान पड़ोसियों के घर में रखना पड़ा है। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ क्षतिग्रस्त मकान में रह रही हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि सुकन्या देवी को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। तहसीलदार सुरभि नेगी ने बताया कि पटवारी की रिपोर्ट मिलने के बाद उक्ति परिवार को सरकारी राहत मैनुअल के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

नूरपुर न्याजपुर में पहाड़ी से चट्टाने गिरने से खतरा बढ़ गया है। दरअसल यहां पर पहाड़ी से गिरी चट्टाने एक कार पर आ गिरी थी, जिसके चालक को वाहन की छत्त फाड़कर निकाला गया था।

उस दिन के बाद यहां लोग सहमे हुए हैं और यहां से गुजरते वक्त एहतियात रख रहे हैं, वहीं लोगों को यह भी डर है कि यह चट्टाने फिर से गिरकर कोई तबाही न मचा दें। बारिश के कारण पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे में जगह भूस्खलन व पहाड़ी दरकने से खतरा उत्पन्न हुआ है।

ऐसे में जिला प्रशासन ने भी सभी चालकों को सतर्कता के साथ वाहन चलाने का आग्रह किया है। अधिक जरूरी न हो तो यात्राएं टालने के भी निर्देश दिए हैं।

यह बोले उपायुक्त कांगड़ा

कांगड़ा जिला के उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने बताया कि बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। इस लिए एहतियात रखें और नदी नालों के नजदीक न जाएं। जिन स्थानों पर भूस्खलन हुआ है या फिर होने की संभवाना है वहां से भी दूर रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...