पांवटा-शिलाई-हाटकोटी नेशनल हाइवे का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन से तबाह

--Advertisement--

Image

जिला सिरमौर में पिछले 4 दिनों से लगातार रूक- रूक कर हो बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास पांवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी नेशनल हाइवे का एक डेढ़ सौ मीटर का हिस्सा भूस्खलन से ढह गया है।

व्यूरो रिपोर्ट

जिला सिरमौर में पिछले 4 दिनों से लगातार रूक- रूक कर हुई बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास पांवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी नेशनल हाइवे का एक डेढ़ सौ मीटर का हिस्सा भूस्खलन से ढह गया है। कमराऊ के नजदीक बड़वास में एनएच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। नेशनल हाईवे के दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों में हजारों लोग फंस गए हैं।

पांवटा साहब सिलाई हाटकोटी नेशनल हाइवे पर इन दिनों निर्माण कार्य चला हुआ है। वहीं कमराऊ व बड़वास के आसपास तथा के इलाकों में हाईवे की दलदल वाली जमीन होने से कई बार पहले भी पूरा का पूरा पहाड़ ढह चुका है।

जैसे ही पहाड़ में हल्की-हल्की दरारे आने लगी, तो लोगों ने अपने वाहन रोक लिए, भूस्खलन से बचने के लिए दोनों तरफ वाहनों को रोक दिया गया। जिससे जान-माल की तो कोई क्षति नहीं हुई। मगर नेशनल हाईवे का करीब डेढ़ सौ मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

जिसे खोलने में कम से कम 3 दिन का समय लग सकता है, क्योंकि जहां पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर अभी भी हल्का-हल्का भूस्खलन तथा पहाड़ से पत्थर गिरने का क्रम जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरा बोलेरो कैंपर, 18 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसा सामने...

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात! भाई ने पत्नी संग मिलकर की छोटे भाई की हत्या, झील में फेंकी लाश

हिमाचल प्रदेश में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात...

नालागढ़ में चिट्टा तस्कर पर बड़ा एक्शन, बद्दी पुलिस ने डेढ़ करोड़ की संपत्ति की सीज

नालागढ़ में नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...