मेरे उपर उंगली उठाने वाले खुद अपने गिरेबान में झांक कर देखें कि वह कहा पर बसें हैं – अविनाश महाजन ठेकेदार

--Advertisement--

Image

सिहुन्ता, अनिल संबियाल

गौरतलब हो कि हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के उपमण्डल सिहुन्ता के अन्तर्गत बन रही सड़क पर कार्य कर रहे ठेकेदार अविनाश महाजन पर अभी हाल ही में मोतला निवासियों ने अवैध डंपिंग कर उनके घरों , गोशालाओं , जमीनों के वर्बाद करने के आरोप दागे थे।

उन सभी आरोपों को नकारते हुए अविनाश महाजन ने कहा कि PWD विभाग के इस रोड़ पर एक किमी•नामक R.D. पर डंपिंग प्वाईट दिया था । जिस पर मैंने 130 क्रेट वर्क लगाकर डंपिंग करना शुरू की तो इन्ही राजनीतिक चाटुकारों ने लोक निर्माण विभाग से मिलकर मेरी डंपिंग साईड चेंज करवा दी ।

इनके व विभाग के बताएनुसार जगह पर मैने चामुण्डा मन्दिर के पास 189 क्रेट लगा दिए। जहां पर कि वन विभाग ने आपती जताई । अभी यह मलवा जहां से गिरा वहां पर मैंने 00-RD से 1.400-R.D पर तीन वर्ष पहले सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया था। यह मलवा अवैध डंपिंग के कारण नहीं बल्कि सड़क धसने के कारण निकला है।

यह इधर मोतला में ही नहीं पूरे हिमाचल प्रदेश में प्रकृती का प्रकोप है । ऐसा कौन सा क्षेत्र है जो कि इस प्रकोप से बच्चा है।वहीं महाजन ने मीडिया में अपना ब्यान देते हुए कहा कि मैं इस समय बहुत ही दुख की घड़ी से गुजर रहा हूँ क्योंकि मेरा एक्सीडेंट हुआ है। मैं तो पिछले एक महीने से बिस्तर पर हूं।

महाजन ने पूर्व विधायक के आरोपों को भी नकारते हुए कहा कि मेरे द्वारा उस आए हुए मलवे को सङ्‌क से उठाकर दूसरे काम पर नहीं ले जाया जा रहा है। मेरी J.C.B. मशीन व टीपर तो PWD. विभाग ने हायर की हुई है। वह पता नहीं कहा पर उस मलवे को ले जाकर फेंक रहे हैं।

महाजन ने उक्त सभी आरोप लगाने वालों व्यक्तियों को चेताया है कि आप सभी 8-10 परिवार वन विभाग की श्यामलात भूमि (गैर मुमकिन) नाले में बसे हैं। आप सभी अवैध कब्जाधारक हैं। आपके नाजायज कब्जों की सूचना मैने प्रशासन को दे दी है | महाजन में चेताया कि शिशे के घरों वाले लोग दूसरों के घरों को पत्थर नही मारते |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला में 19 को टेरिटोरियल आर्मी भर्तीे, इन विभागों से सेवानिवृत्त महिलाओं के लिए सुनहरा मौका

पूर्व सैनिकों और वन विभाग से सेवानिवृत्त महिला कर्मचारियों...

आईआईटी मंडी ने मांगे आवेदन, 12वीं के बाद सीधे प्रबंधन में Post-Graduation करने का मौका

हिमखबर डेस्क भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने शैक्षणिक सत्र...