ज्वाली में बड़ी चोरी! लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ, CCTV और DVR भी ले गए चोर

--Advertisement--

हिमाचल के ज्वाली में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए CCTV कैमरे और DVR भी साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्वाली – शिवू ठाकुर

पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत भलू पंचायत में बुधवार रात को चोरों ने शशि मोहल पत्नी प्रेम सिंह के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है और सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी साथ ही ले गए। चोरों ने घर में घुसते ही सबसे पहले सीसीटीवी कैमरों के कनेक्शन काटकर डिस्कनेक्ट किया है ताकि चोरी का कोई सुराग न मिल पाए।

जानकारी अनुसार मकान मालकिन दुबई में रहती है तथा उसने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए हैं जिनको अपने मोबाइल के साथ जोड़ा हुआ है। घर के मुख्यद्वार को ताला लगाकर चाबी को महिला अपने साथ ले गई है जबकि उसका रिश्तेदार घर की देखरेख करता है।

गुरुवार को पीड़ित महिला जब अपने मोबाइल से घर को चैक करने लगी तो कैमरे बंद आए। उसने घर की देखरेख करने वाले रिश्तेदार को इस बारे बताया। रिश्तेदार ने मकान में जाकर देखा तो हर तरफ सामान बिखरा पड़ा था। रिश्तेदार ने इसकी सूचना मकान मालकिन सहित पुलिस थाना जवाली में दी।

पीड़ित महिला अनुसार उसके घर पर उसके तथा उसकी दो बहुओं के गहने व एक लाख नकदी थी। सूचना मिलते ही गुरुवार को सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच आरंभ की। चोर घर की चारदीवारी को फांद कर अंदर आए और मकान के प्रमुख दरवाजे को खोलकर अंदर घुस गए।

दो मंजिला मकान में हर कमरे में घुसकर सामान को बिखेरा है और जो भी जेवरात, चांदी के बर्तन और नकदी मिली उसको चुरा कर ले गए। चोरी का कोई सुराग न लग पाए जिसके चलते सीसीटीवी की डीवीआर को भी चुरा कर ले गए।

हालांकि गुरुवार को जांच के दौरान मकान मालकिन के रिश्तेदार की उपस्थिति में पुलिस को एक कमरे में कुछ गहने सुरक्षित मिले हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी धर्म चंद वर्मा के बोल

इस बारे में एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस मौका पर गई है तथा आगामी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक मकान मालकिन दुबई में है तथा उसके घर आने पर ही पता लगेगा कि कितने गहने व कैश चोरी हुए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related