सीयू धर्मशाला में बनेगा शोध विश्वविद्यालय, नए कुलपति ने कार्यभार संभालते ही दिखाया विजन

--Advertisement--

Image

धर्मशाला,राजीव जस्वाल

प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बुधवार को विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। सर्वप्रथम नवनियुक्त कुलपति ने सीयू कैंपस में शांति हवन यज्ञ किया, उसके उपरांत अपना कार्यभार ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने कहा कि यह केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमालयन रीजन का महत्त्वपूर्ण विश्वविद्यालय है, उस नाते उनकी सबसे पहली प्राथमिकता केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण को लेकर रहेगी।

बंसल ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को इस विश्वविद्यालय में लागू करना बड़ी चुनौती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके तहत इंडस्ट्रियल टाई अप करिकुलम को लेकर सभी विषयों का करिकुलम बदल कर इंडस्ट्रियल करिकुलम बनाया जाएगा।

कुलपति ने कहा कि उनका मुख्य फोकस केंद्रीय विश्वविद्यालय को शोध विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित करना रहेगा और क्वालिटी रिसर्च पर भी फोकस किया जाएगा। नए कुलपति ने कहा कि विवि धर्मशाला या देहरा नहीं बल्कि आवश्यकता बड़ी तो शोध व आवश्यक्ता के हिसाब से इसके सेंटर लाहुल व चंबा में भी बनाए जा सकते हैं।

विवि का 2025 मॉडल होगा तैयार

कुलपति बंसल ने कहा कि विश्वविद्यालय को विश्वस्तर तक ले जाने के लिये 2025 मॉडल तैयार किया गया है जिसके तहत सर्वप्रथम काम किया जाएगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर भी बल दिया जाएगा। साथ ही छात्रों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

देहरा कैंपस में बनेगा स्टेडियम

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्पोट्र्स को विकसित करने पर भी बल दिया जाएगा। जिसके लिए केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से बात हुई है जिसके तहत देहरा में स्टेडियम सहित स्पोट्र्स सेंटर को विकसित किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...