हटली: पिछले ही महीने बनकर तैयार हुए सुलभ शौचालय का शोकपिट लैंटर गिरा,कम्पनी की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

--Advertisement--

Image

सिहुंता, अनिल सम्बियाल

हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के प्रवेश द्घार हटली पर अभी हाल में ही बने सुलभ शौचालय के शोकपिट का लैंटर गिरने से कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया । स्थानीय बुद्धिजीवियों ने 32 लाख की सरकारी धनराशि के दुरुपयोग करने के आरोप लगाए है।

उन्होंने जिलाधीश चम्बा से उचित कार्यवाही कार्रवाई करने की मांग की है।जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में 21जून 2021 को भटियात के विधायक विक्रम जरियाल ने इस सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया था। लोगों की माने तो उन्होंने कहा कि सुलभ शौचालय के निर्माण में लगी कंपनी ने बिना दीवारों के जमीन पर ही लैंटर डाल दिया था।

वहीं पंचायत प्रधान हटली शिवकुमार ने उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इस बारे में सुलभ शौचालय के हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन विनय कुमार से बात हुई तो उन्होंने कहा जल्द ही सुलभ शौचालय को दुरुस्त करबा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...