मौसम विभाग ने कांगड़ा जिला में 27-28 जुलाई रेड अलर्ट किया जारी, लोगों को नदी नालों के किनारे नहीं जाने की हिदायतें    

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 26 जुलाई। राजीव जसबाल

मौसम विभाग द्वारा कांगड़ा जिला में 27 जुलाई से 28 जुलाई तक मौसम खराब रहने तथा बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इसमें मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में 27 तथा 28 जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना बताई गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने बताया कि सभी लोगों को नदी नालों तथा खड्डों के किनारे जाने की मनाही की गई है।

डा निपुण जिंदल ने कहा कि कांगड़ा जिला के सभी अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा मोबाइल व अन्य माध्यमों से जिला कंट्रोल रूम तथा उपमंडल कंट्रोल रूम के संपर्क में रहें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में राहत कार्यों के लिए त्वरित कदम उठाए जा सकें।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के लिए जिला तथा उपमंडल स्तर पर भी होमगार्ड की टीम के साथ साथ वालंटियर्स की टीमें भी गठित की गई हैं।

उन्होंने कहा कि उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपदा प्रबंधन के लिए पहले से ही तैयारी करके रखें इसके साथ ही पीडब्लयूडी विभाग को मार्गों इत्यादि के अवरूद्व होने की स्थिति में जेसीबी तथा अन्य उपकरणों को तैयार करने रखने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आपदा प्रबंधन का प्लान भी तैयार किया गया है तथा सभी विभागों के नोडल अधिकारियों का संपर्क नंबर की सूची भी तैयार की गई है ताकि आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रभाव से राहत कार्यों को पूरा किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फोरलेन निर्माण की कछुआ चाल, धूल और गड्ढों से जनता बेहाल

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना का निर्माण स्थानीय निवासियों और...

सड़क हादसे में दो बाइक चालक दोषी, एक को जेल, दूसरे को लगाया जुर्माना

हिमखबर डेस्क  सड़क हादसे के एक मामले में न्यायिक दंडाधिकारी...

सीयू के धर्मशाला कैंपस के लिए फिर बजट का प्रावधान नहीं, नाराजगी बढ़ी

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के...

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली के लिए फूटा लोगों का गुस्सा

हिमखबर डेस्क  पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल सेवा की बहाली में देरी अब...