कई वर्षों से तरस रहे नाले पर पक्की पुलिया के लिए, शासन प्रशासन के प्रति लोगों में काफी रोष

--Advertisement--

Image

नगर निगम पालमपुर के अंतर्गत बनघियार पंचायत में नाले में पुलिया ना होने के कारण लोगों में है काफी रोष, शासन प्रशासन के कान में नहीं रेंग रही जूं

व्यूरो, रिपोर्ट 

नगर निगम पालमपुर के अंतर्गत पड़ती बनघियार पंचायत के तहत गांव – बाग उपरला के वार्ड नं 10 में एक नाले के उपर पुलिया न होने से स्थानीय लोगों में काफी रोष है।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम पार्षद नीलम मलिक से अनुरोध किया है की इस समस्या का समाधान करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमारे गांव के लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा।

हम लोग जब भी कुछ पुलिया बनाते है तो रेलवे डिपार्टमेंट के लोग इसे हटा देते हैं या तोड़ देते हैं । हालत ये है की अब टू व्हीलर निकालना तो दूर की बात है पैदल क्रॉस करना भी मुश्किल हो गया है।

अगर कोई बीमार है तो उसे जल्दी हॉस्पिटल ले जाना पड़ता है तो बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

जानकारी के लिए बता दें कि ये गांव नगर निगम के अंतर्गत आता है परन्तु कई सुविधायों से ये गांव वंचित है। इस गांव में 50-60 परिवार हैं। अत : स्थानीय लोगों की नगर निगम पार्षद व प्रशासन से गुज़ारिश है इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें, ताकि कोई अनहोनी ना हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, जानें सभी फैसले विस्तार से

चुनाव लडऩे का सपना चकनाचूर, ये लोग नहीं लड़...

त्रिशा बी.एड. कॉलेज में शहीद दिवस का आयोजन

हिमखबर डेस्क शहीद दिवस के पावन अवसर पर “मेरा युवा...

डॉ. आर.के.जी.एम.सी. हमीरपुर में HP ISACON 2026 का सफल आयोजन

हिमखबर डेस्क डॉ. राधाकृष्णन गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर के एनेस्थीसिया...

एचआईवी-एड्स से ग्रस्त लोगों और उनके आश्रितों तक पहुंचाएं योजनाएं

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित...