
परागपुर, आशीष कुमार
आज जसवां परागपुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुरिदर मनकोटिया ने पालमपुर में स्व वीरभद्र सिंह की याद में पौधा रोपण कार्यक्रम में भाग लिया । उन्होंने बताया कि
एक सप्ताह तक पूरे हिमाचल में स्व. वीरभद्र सिंह जी की याद में पौधरोपण किया जा रहा है। इसी कड़ी में,आज “वीरभद्र सिंह पौधारोपण सप्ताह” के अन्तर्गत, अपने दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह जी की स्मृति में ज़िला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज पालमपुर में ज़िले के सभी वरिष्ठ नेताग़णों के साथ इस कार्यक्रम का आगाज किया।
सबसे पहले सम्माननीय नेताओं ने शहीदों की प्रतिमा पर जाकर श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किए, फिर 2 मिन्ट का मौन रखा, फिर वरिष्ठ नेताओं ने सरहद पर जान न्यौछावर करने वाले अपने शहीदों व दिवंगत राजा वीरभद्र सिंह जी पर अपने विचार सांझा किए।
तदोपरान्त सभी साथियों ने इस मौके पर पौधारोपण किया।इस कार्यक्रम में बृज बिहारी लाल बुटेल, श्रीमती विप्लब ठाकुर, श्रीमति आशा कुमारी, श्री सुधीर शर्मा, श्री चंद्र कुमार, श्री ठाकुर सिंह भरमौरी, श्री अजय महाजन,श्री जगजीवन पाल, श्री संजय रतन, विधायक पवन काजल यादविंदर गोमा, श्री किशोरी लाल, श्री कमल किशोर, श्री अमित भरमौरी, श्री बावा हरदीप सिंह, श्री महेश्वर चौहान भी शामिल हुए ।
कार्यक्रम का आयोजन विधायक आशिष बुटेल ने किया । इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री ने कारगिल के शहीदो को भी याद किया उन्होंने ने कहा वीरों का बलिदान अविस्मरणीय है देश की जनता उनकी हमेशा ऋणी रहेगी ।।
उन्होंने कैप्टन बिक्रम बत्रा ,मेजर सोमनाथ शर्मा मेजर सुधीर वालिया के स्मारकों के पास जाकर फूल अर्पण किये ।।
