कांग्रेस सेवादल का मास कांटेक्ट प्रोग्राम जारी

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

पिछले कल बिलासपुर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष व पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने कांग्रेस सेवादल ने ग्राम पंचायत बौहट कसोल, हरनोडा, जमथल, धौंन कोठी और धार टटोह व गावों और पालगरियों में पार्टी के सभी पदाधिकारियों व आमजनों के साथ मास कांटेक्ट प्रोग्राम के तहत वहां के स्थानीय लोंगो से सम्पर्क साधा और कांग्रेस सेवा दल की भूमिका के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के महासचिव संदीप सांख्यान ने विशेष तौर पर शिरकत की और उन्होने कहा कि कांग्रेस सेवादल एक कांग्रेस पार्टी के एक अनुशासन से भरी हुई इकाई है और इनका योगदान कांग्रेस की गतिविधियों को बढ़ाने में अग्रणी रहा है।

आज देश को कांग्रेस सेवादल जैसी संस्थाओं की भारी आवश्यकता है जो सबको एकसूत्र में बांध सके।

इस मौके पर कांग्रेस के वयोवृद्ध नेता व गांधीवादी विचारक लाला राम ठाकुर, सदर सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला कांग्रेस में उपाध्यक्ष हेमराज ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव संदीप सांख्यान, कांग्रेस पंचायती राज के सचिव हीरा पाल सिंह सुनील शर्मा, कांग्रेस पंचायती राज के सदर ब्लॉक के अध्यक्ष दयानंद वर्मा, ग्राम पंचायत बौहट कसोल से जगदीश ठाकुर जमथल से छोटा राम ठाकुर, कैप्टन शाली ग्राम, हरनोडा से टेक चंद, सेवानिवृत अध्यापक रूप लाल, ग्राम पंचायत धार टटोह के प्रधान सुंदर राम, ग्राम पंचायत जमथल की प्रधान कमलेश कुमारी सेवानिवृत्त एस डी ओ बाबू राम ठाकुर, जोगिंदर ठाकुर व अन्य लोंगो के साथ साथ मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

सदर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि सेवादल का विस्तार किया जाएगा और सभी लोंगो को सेवादल के साथ जोड़ कर कांग्रेस की मुख्यधारा में लाया जाएगा।

जारीकर्ता

राजेन्द्र ठाकुर

अध्यक्ष, सदर कांग्रेस सेवादल

बिलासपुर (हि.प्र)

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...