देश की रक्षा की हर लड़ाई में हिमाचली वीर सपूतों का बड़ा योगदान: एसडीएम

--Advertisement--

Image

देहरा 26 जुलाई : शीतल शर्मा

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को लघु सचिवालय देहरा के प्रांगण में बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में कारगिल मे वीर गति को प्राप्त हुए वीर जवानों को याद किया गया व श्रधान्जली अर्पित की। उपमन्डल अधिकारी धनबीर ठाकुर ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन उन सभी बलिदानी वीरों को याद कर अपने श्रद्धासुमन अर्पण करने का है जिन्होंने मातृ भूमि की रक्षा के लिए मौत को गले लगा लिया।

उन्होने कहा कि देश के सैनिकों ने हर मौके पर बहादुरी का परिचय देते हुए दुश्मन को मुंहतोड़ जबाब दिया है। सैनिकों के त्याग, बलिदान के चलते देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। विपरीत परिस्थितियों में भी सैनिक सीमाओं की रक्षा के लिए डटे रहते हैं।

इस अवसर पर नगर परिषद देहरा की अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष मल्कियत सिंह परमार , नगर परिषद देहरा के सदस्य , विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिक्षा संकट में, युवा बेरोजगार; हिमाचल बजट 2026-27 ने सरकार की असलियत उजागर

जनविरोधी बजट में शिक्षा, रोजगार और महिलाओं के मुद्दे...

हिमाचल का पारंपरिक पकवान अब मेलों की शान, जायका मजेदार, खुशबू असरदार

हिमखबर डेस्क मक्की की रोटी और सरसों दा साग यह पंजाब...

शिमला में दो समुदायों के बीच बड़ा विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात; जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दो समुदायों...