सावन के दूसरे सोमवार पर जमकर बरस रहे मेघ, कांगड़ा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोग सहमे, खड्ड किनारे से हटे

--Advertisement--

Image

सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही मेघ जमकर बरस रहे हैं। बारिश के कारण आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोग सहमे हुए हैं। राजोल और पास्‍सू व चैतड़ू में लोग खड्ड किनारे बने घरों से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं।

व्यूरो, रिपोर्ट 

सावन के दूसरे सोमवार को सुबह से ही मेघ जमकर बरस रहे हैं। बारिश के कारण आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लोग सहमे हुए हैं।

राजोल और पास्‍सू व चैतड़ू में लोग खड्ड किनारे बने घरों से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। जिस तरह से आज बारिश शुरू हुई है, उसी तरह से 12 जुलाई की सुबह भी ऐसे ही बारिश शुरू हुई थी और दस बजे तक बारिश ने तबाही मचा दी थी।

मांझी खड्ड ने अपना रौद्र रूप दिखाया तो शीला, पास्‍सू सहित अन्य कई इलाकों में भूमि कटाव हुआ और आस पास के घरों को नुकसान हुआ तो कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाना पड़ा।

इसी तरह से गज खड्ड के रौद्र रूप के कारण राजोल में तबाही मचा दी। यही नहीं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रुलेहड़ा में दस लोगों की जान गई, कई मकान मलबे दफन हो गए।

12 जुलाई के बाद सावन के पहले सोमवार को भी अत्यधिक बारिश के कारण नदी व नाले अपना रौद्र रूप दिखा चुके हैं। फतेहपुर में पांच मकान क्षतिग्रस्‍त हो गए थे तो पंचरुखी में नाले में गाडी बह गई थी। यही कारण है कि अब लोग बारिश शुरू होते ही सहम जा रहे हैं।

यहां पास्‍सू व चैतडू में भी लोग दूर से खड्ड को निहार रहे हैं कि कब रौद्र रूप लेती है। इसी तरह से राजोल में दोनों तरफ खड्ड व बीच मार्ग में दुकान चलाने वाले दुकानदारों ने अभी तक अपनी दुकानें नहीं खोली हैं, बस गज खड्ड का प्रवाह देख रहे हैं। पहली व दूसरी बारिश ने ही लोगों को इतना डरा दिया है कि अब लोग सतर्क रह रहे हैं।

इसके अलावा बारिश से अन्य जगहों पर हो रहे भूस्खलन व अत्यधिक बारिश ने आम लोगों को डरा दिया है। भागसू नाग नाले का पानी डायवर्ट होने से भी नुकसान हुआ था।

इसका वीडियो वायरल होने के बाद यहां पर्यटन कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया। आज सावन मास का दूसरा सोमवार है और आज भी सुबह से ही मेघ बरसने शुरू हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल SDRF ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार जीता नैशनल स्ट्रक्चर रैस्क्यू का खिताब

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने...

जब पति को छुड़ाने के लिए थाने की छत पर चढ़ गई नशे में धुत्त पत्नी, फिर अचानक फिसला पैर और पुलिस के सामने...

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालय कुल्लू के पुलिस...

पुरानी रंजिश में हुई भेड़पालक की हत्या, स्थानीय युवक निकला कातिल; पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल...

हिमाचल में दिखा इतना लंबा अजगर, वीडियो देखते ही आपके भी उड़ जाएंगे होश; लोगों को सतर्क रहने की सलाह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला स्थित चिंतपूर्णी क्षेत्र...