मटौर शिमला नेशनल हाईवे नोटिस मिलते ही संबंधित पटवारखाने में जमा करवाएं जरूरी दस्तावेज

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल

एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि मटौर शिमला नेशनल हाईवे के अंतर्गत जिन लोगों की भी जमीन की 3D नोटिफिकेशन मार्च 2019 और फरवरी 2021 को हो चुकी है।

उन सभी लोगों को नोटिस देने की प्रक्रिया जारी है। इस क्रम में बहुत से लोगों को नोटिस दिए जा चुके हैं और अन्य लोगों को यह नोटिस भेजे जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों को भी यह नोटिस प्राप्त हो रहा है। वे बिना किसी विलंब के अपने नजदीकी पटवार खाने में नोटिस लेकर जाएं और नोटिस में मांगे गए जरूरी दस्तावेज वहां जमा करवा दें, ताकि लोगों को जमीन का मुआवजा जल्दी से जल्दी दिया जा सके।

उन्होंने बताया कि नोटिस के उपरांत प्रारंभिक जरूरी कार्यवाही के बाद लोगों को जमीन का मुआवजा जल्दी से जल्दी दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जमीन के मुआवजे के अतिरिक्त स्ट्रक्चर और पेड़ों आदि का विभाग द्वारा इवैल्यूएशन किया जाएगा। इवैल्यूएशन होने के उपरांत इससे संबंधित मुआवजा देने की प्रक्रिया भी जल्दी ही अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...