स्वर्गीय सत महाजन को लेकर दिए गए वन मंत्री राकेश पठानिया के बयान की पूर्व विधायक ने कड़े शब्दों में की निंदा

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

वन मंत्री राकेश पठानिया द्वारा फतेहपुर में स्वर्गीय सत महाजन को लेकर दिए गए बयान की पूर्व विधायक अजय महाजन ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

महाजन ने कहा कि इतने घटिया स्तर की राजनीति ना तो उन्होंने कभी की है और ना ही कभी देखी है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सत महाजन ने 50 वर्ष राजनीति की है और इस दौरान विधायक से लेकर मंत्री पद तक उन्होंने कार्यभार संभाला है। ना केवल कांग्रेस बल्कि विपक्ष के लोग भी उनके कार्यों की सराहना करते आये हैं।

उन्होनें कहा कि आज नूरपुर में जितना भी विकास हुआ है सब सत महाजन की देन है। महाजन ने कहा कि वन मंत्री राकेश पठानिया ने दस वर्ष पूर्व गुजर चुके व्यक्ति के बारे मे जो बात कही है उससे साफ जाहिर है कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है।

उन्होंने कहा कि लड़ाई इनकी आपस की है लेकिन उसमें स्वर्गीय सत महाजन का नाम लेना इनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि एक बार अगर मंत्री बन गए हैं तो इसका मतलब यह नही की अनाप शनाप बयानबाजी करें।

महाजन ने कहा कि अगर राकेश पठानिया इसी स्तर की राजनीति करना चाहते हैं तो फिर जवाब सुनने के लिए भी तैयार रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बच्चों ने विज्ञान गतिविधियों में लिया भाग

शाहपुर - नितिश पठानियां  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केंद्र एटीसी, शाहपुर में...

मुख्यमंत्री ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के दियाड़गी में 60 करोड़ रुपये की 14 परियोजनाएं की लोगों को समर्पित

हिमखबर डेस्क  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मंडी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस का संयुक्त रूप से होगा आयोजन-उपायुक्त

चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी को लेकर...

मुख्यमंत्री ने नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का किया शुभारंभ

नेरचौक चिकित्सा महाविद्यालय में खुलेगा हृदय रोग विभाग, पैट...