नूरपुर: पर्यावरण को बढ़ावा देने के हेतु 700 हेक्टेयर में रोपे जाएगे पांच लाख पौधे

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

वन मंडल नूरपुर के तहत इस बार वनीकरण व  पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए लगभग 700 हेक्टेयर में करीब पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग की इस मुहिम से यहां वनीकरण को बढ़ावा मिलेगा वहीं पर्यावरण को भी मजबूती मिलेगी।

डीएफओ नूरपुर विकल्प यादव(आईएफएस) ने बताया कि इस बार वन मंडल नूरपुर के तहत लगभग 700 हेक्टेयर जमीन पर करीब पांच लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसमें जामुन, कचनार, दाडू, आमला, अर्जुन, शीशम व टीक आदि के पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह पौधे वन मंडल नूरपुर की पांच रेंजों की 82 विट्स में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग की पांच रेंजों में करीब 14 नर्सरियां है यहां यह पौधे तैयार किए जाते है।

उन्होंने बताया कि इस बार विभाग ने वन मंत्री राकेश पठानिया व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में एक स्कीम चलाई है जिसमें विभाग पंचायत के प्रतिनिधियों को 51 पौधे उपलब्ध करवाएगा जोकि वह अपने -अपने क्षेत्र में लगाएंगे। उन्होंने लोगों से वनीकरण को मजबूत व  पर्यावरण को सुदृढ करने में सहयोग की अपील की है।

गौरतलब है कि वन मंडल नूरपुर के तहत नूरपुर, कोटला, जवाली, इंदौरा व रे पांच वन रेंज पड़ती है जिसके तहत लगभग 54 हेक्टेयर जमीन पर जंगल लगे है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अपनों की सलामती के लिए वीडियो कॉल का सहारा, जानें हिमाचल के फंसे युवा क्या बोले

हिमखबर डेस्क  ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच युद्ध के...

ब्यास नदी में मिला 24 वर्षीय गुमशुदा लड़की का शव

हिमखबर डेस्क  सुजानपुर के साथ लगते जिला कांगड़ा की पुलिस...

गुड़िया रेप व हत्या के दोषी नीलू चरानी की अपील पर सुनवाई टली

हिमखबर डेस्क  प्रदेश हाईकोर्ट में गुड़िया रेप व निर्मम हत्या...

फोन आया, लगा सपना देख रहा हूं, राज्यसभा प्रत्याशी ने नामांकन के बाद साझा की दिल की बात

हिमखबर डेस्क  हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल...