जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 11 अगस्त को

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी  कक्षा में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 11 अगस्त को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जायेगी । यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार सिंह ने दी ।

उन्होंने बताया कि पहले यह परीक्षा 16 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन कोविड के कारण यह परीक्षा स्थगित कर दी गयी थी । 11 अगस्त को यह परीक्षा जिला मंडी के विभिन्न 20 परीक्षा केंद्रो में प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 1.30बजे तक आयोजित की जायेगी ।

उन्होंने परीक्षा में भाग ले रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों  से आग्रह किया कि वे अपने पुत्र/पुत्री के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वैब साइट से डाउनलोड कर लें तथा प्रवेश पत्र के साथ निर्धारित परीक्षा केंद्र पर समय पर भेजना सुनिश्चित करें ।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01905-282046, 9816999573, 8679905700 पर किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिमला मनीषा हत्याकांड: शूटर गिरफ्तार, लेकिन साजिशकर्ता अब भी पुलिस की पकड़ से दूर; 11 दिन बाद पहेली अनसुलझी

हिमखबर डेस्क  सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर संचालिका...

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

शाहपुर, 25 जून - नितीश पठानियां  शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र...