राजाेल में हाईवे से वाहनों की आवाजाही शुरू पर खतरे से खाली नहीं सफर, मैक्‍लोडगंज मार्ग भी खुला

--Advertisement--

Image

जिला कांगड़ा में भारी बारिश के बाद बंद मुख्‍य मार्ग बुधवार को खोल दिए गए हैं। मंडी पठानकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर राजोल में पुल का डंगा क्षतिग्रस्‍त होने व गज खड्ड का बहाव बदलने से आवाजाही बंद थी जिसे खोल दिया गया है।

शाहपुर, नितिश पठानियां

जिला कांगड़ा में भारी बारिश के बाद बंद मुख्‍य मार्ग बुधवार को खोल दिए गए हैं। मंडी पठानकोट राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर राजोल में पुल का डंगा क्षतिग्रस्‍त होने व गज खड्ड का बहाव बदलने से आवाजाही बंद थी, जिसे खोल दिया गया है। हालांकि अभी भी इस मार्ग से आवाजाही सुरक्ष‍ित नहीं है। गज खड्ड का पानी अभी भी सड़क से बह रहा है। बारिश होने पर जलस्‍तर बढ़ता है तो हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक मुसीबत में पड़ सकते हैं।

प्रशासन ने धर्मशाला से मैक्लोडगंज वाया कैंट रोड भी बड़े वाहनों के लिए खोल दिया है। सोमवार को बारिश व भूस्खलन के कारण इन मार्गों को लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर बंद कर दिया था। राहत व बचाव कार्य प्रशासन ने जारी रखते हुए इन दोनों ही मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया है, जिससे जनता को बड़ी राहत मिली है। साथ ही लंबे रूट से जाने वाली बसें भी अब हाईवे से गुजर सकेंगी।

कांगड़ा जिला के पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने बताया कि धर्मशाला से वाया कैंट मैक्लोडगंज मार्ग बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है। वहीं मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग को राजोल से शाहपुर की तरफ के लिए खोल दिया है।

बारिश व भूस्खलन से पर्यटकों के कुछ वाहन मैक्लोडगंज व भागसूनाग में फंस गए थे, जिन्हें प्रशासन ने निकलवाने का प्रयास करवाया। यही नहीं कैंट में भूस्खलन से वाहनों की आवाजाही रुक गई थी। ऐसे में बड़े वाहनों को वहां जाने से रोका गया था। जिससे सामान मंगवाने वाले कारोबारियों की भी दिक्कत बढ़ गई थी। अब प्रशासन ने यह मार्ग बड़े वाहनों के लिए खोल दिया है, जिससे लोगों की परेशानी कम होगी।

वहीं राजोल में शाहपुर की तरफ जाने वाले वाहन बंडी, चड़ी, डढ़ंब की तरफ से होकर जा रहे थे। जिसके कारण वाहन चालकों को चार किलोमीटर के सफर के लिए 16 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ रहा था। ऐसे में प्रशासन ने राहत बचाव कार्य जारी रखते हुए यह मार्ग भी बहाल कर दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...