लाईब्रेरी फाउंडेशन कोलकता की ओर से जिला के 144 पुस्तकालयों को पुस्तके उपलब्ध

--Advertisement--

Image

मंडी, 14 जुलाई, मंडी, नरेश कुमार

राजकीय जिला पुस्तकालय मंडी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान राजा राम मोहन राय लाईब्रेरी फाउंडेशन कोलकता की ओर से जिला के 144 पुस्तकालयों को 34-34 पुस्तकों के सैट उपलब्ध करवाए गए हैं । उन्होंने बताया कि इन पुस्तकालयों में राजकीय तहसील पुस्तकालय सरकाघाट, राजकीय सामुदायिक केंद्र पुस्तकालय चौंतड़ा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के 142 पुस्तकालय सम्मिलित हैं ।

उल्लेखनीय है कि  केंद्र सरकार के प्रतिष्ठान राजा राम मोहन राय लाईब्रेरी फाउंडेशन कोलकता की ओर से प्रदेश भर के पुस्तकालयों के लिए पुस्तकें जारी की जाती हैं, जो राज्य शिक्षा निदेशालय के माध्यम से राजकीय जिला पुस्तकालयों और वहां से विभिन्न पुस्तकालयों में वितरित की जाती है ।

जिला पुस्तकालय प्रभारी भगत सिंह गुलेरिया ने बताया कि शिक्षा निदेशालय से प्राप्त पुस्तकों को स्कूल पुस्तकालयों में पाठकों के उपयोग हेतु प्रेषित किया गया है । इनमें अन्य विषयों के अलावा ऐतिहासिक पुस्तक हिस्ट्रीय ऑफ मंडी स्टेट भी शामिल है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...