केवल सिंह पठानिया बोले गुरुओ का अपमान कांग्रेस पार्टी कभी सहन नही करेगी

--Advertisement--

शाहपुर, नितिश पठानियां

 

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाजपा प्रदेश सरकार के मंत्री महेंद्र सिंह ने प्रदेश के अध्यापकों पर टिपणी करने पर निदा की। पठानिया ने कहा कि प्रदेश भर में शिक्षा प्रदान करने बाले गुरुओ का अपमान कांग्रेस पार्टी कभी सहन नही करेगी।इस बेहूदा टिपणी पर जल शक्ति मंत्री महिंद्र सिंह अध्यापको से माफी मांगे।

 

करोना काल मे सबसे ज्यादा ओर आगे आ कर प्रदेश भर में अध्यापको ने जनता की सेवा की है।आज भाजपा सरकार के मंत्रियों की सोच का सच सामने आ रहा है। प्रदेश सरकार को प्रदेश के अध्यापको सम्मान देने के बजाए अपमान कर रही है। केवल पठानिया ने जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बयान पर आपत्ति जताई है. कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर को इस तरह के बयान देने से पहले अपनी उम्र का लिहाज करना चाहिए.

 

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर की ओर से इस तरह के बयान देना बिलकुल गलत है.। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए वरिष्ठ मंत्री की ओर से इस तरह की बयानबाजी करना अशोभनीय है. महेंद्र सिंह (Cabinet Minister Mahendra Singh) को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से सीख लेने की बात कही कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर की ओर से इस तरह के बयान देना बिलकुल गलत है.।

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह की बयानबाजी महेंद्र सिंह ठाकुर कर रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत होता है, जैसे महेंद्र सिंह ठाकुर कभी स्कूल गए ही नहीं हों. अगर वो स्कूल गए होते, तो वह गुरुओं की इज्जत करना जानते।पठानिया ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (Chief Minister Jai Ram Thakur) की ओर से सभी शिक्षकों को फ्रंटलाइन वायरल घोषित किया गया. यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की दूरदर्शी सोच है, लेकिन उनके मंत्रियों की ओर से इस तरह के बयान देना सरासर गलत है.

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

इसी महीने तय होगा पंचायत चुनाव आरक्षण रोस्टर, 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक होने हैं इलेक्शन

शिमला - नितिश पठानियां हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के...

शाहपुर में इंजीनियर डे पर समानित किए कर्मचारी

शाहपुर - कोहली इंजीनियर डे पर जल शक्ति विभाग मंडल...

ब्लू स्टार इंडिया देगी युवाओं को रोजगार, 80 पदों पर भर्ती

उप-रोजगार कार्यालय, नगरोटा बगवां में 19 सितम्बर, 2025 को...