बिना मास्क और सामाजिक दूरी के घूम रहे सैलानी, विभाग ने जारी की एडवाइजरी

--Advertisement--

Image

विभाग की ओर से होटलियरों और ट्रेवल एजेंटों को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें इन्हें कोरोना को लेकर जारी एसओपी के तहत काम करने को कहा गया है, जिससे कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोका जा सके।

कुल्लू, आदित्य

 

पर्यटन नगरी मनाली सहित प्रदेश भर के पर्यटन स्थलों में सैलानियों की भीड़ लग रही है। वीकेंड पर रिकॉर्ड सैलानी हिमाचल का रुख कर रहे हैं। अटल टनल रोहतांग होकर प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों में सैलानी नॉर्थ पोर्टल के सिस्सू पहुंच रहे हैं। मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में सैलानियों का जमावड़ा लगने से एक बार फिर कोरोना फैलने का खतरा है। अधिकतर पर्यटक मास्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए पर्यटन विभाग सतर्क हो गया है।

 

विभाग की ओर से होटलियरों और ट्रेवल एजेंटों को एक पत्र जारी किया गया है। इसमें इन्हें कोरोना को लेकर जारी एसओपी के तहत काम करने को कहा गया है, जिससे कोरोना संक्रमण को दोबारा फैलने से रोका जा सके। पर्यटन विभाग की ओर से होटलियर एसोसिएशन मनाली, कुल्लू, कसोल (मणिकर्ण), जिभी और हिमाचल प्रदेश ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन को कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों के लिए पत्र भेजा गया है।

 

कोरोना की दूसरी रफ्तार थम जाने के बाद कुल्लू जिला पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। अटल टनल रोहतांग को निहारने के साथ ही पर्यटक रोहतांग दर्रा पर बर्फ का लुत्फ भी उठा रहे हैं। लेकिन शाम के समय मनाली के मालरोड पर सैकड़ों पर्यटकों की भीड़ लग रही है। सोशल मीडिया पर भी पर्यटकों की लापरवाही की फोटो वायरल हो रही हैं।

 

उधर, जिला पर्यटन अधिकारी कृष्ण चंद ने कहा कि मैदानी इलाकों की चिलचिलाती गर्मी से राहत के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटन से जुड़ी इकाइयों को कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राज्यपाल मंडी जिला के प्रवास पर

हिमखबर डेस्क राज्यपाल कविंद्र गुप्ता मंडी जिला के प्रवास पर...

सीना तानकर लड़े, हंसते-हंसते शहीद: शौर्य चक्र विजेता नायक राजेश कुमार की अमर शहादत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब...

शिमला में रोड रेज : ऑडी कार सवार पर्यटकों ने टक्कर के बाद दिखाई ‘नकली पिस्टल’, पुलिस ने दबोचे

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के मतियाना बाजार में शनिवार शाम...