ज्वाली के लोगों की चेतावनी, सड़क जल्द पक्की करो, नहीं तो कर देंगे चुनावों का बहिष्कार

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

 

उपमंडल जवाली के अधीन ग्राम पंचायत डोल व बलदोआ को जोडऩे वाली बाघ नाला-चॉपर बस्ती-बलदोआ मार्ग की हालत बद से बदहाल हो गई है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

 

गांववासियों शुभम कुमार, राकेश कुमार, पवन सिंह, केवल सिंह, जगदीश चंद, बंसी लाल, सुरेश कुमार, मदन सिंह इत्यादि ने कहा कि वर्षों पहले तत्कालीन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने डोल व बलदोआ पंचायतों को जोडऩे के लिए उक्त मार्ग निकलवाया था, लेकिन आजतक यह मार्ग पक्का नहीं हो पाया।

उक्त मार्ग की हालत बदहाल है जिसमें ट्रेक्टर भी नहीं चढ़ पाता है। आज भी पानी का टैंक लेकर ट्रेक्टर पहुंचा तो चॉपर गांव तक नहीं पहुंच पाया जिस कारण लोगों को आधा किलोमीटर दूर तक पानी बर्तनों में भरकर घर तक ले जाना पड़ा। लोगों ने कहा कि आखिरकार कब यह मार्ग पक्का होगा। लोगों ने कहा कि अगर मार्ग चुनावों से पहले पक्का नहीं हुआ तो विस चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...