HPBOSE 10th Result 2021: 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज नहीं होगा घोषित, जानिए वजह

--Advertisement--

Image

मैट्रिक में 1,31,902 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 1,16,973 नियमित व 14,929 एसओएस से संबंधित हैं। बीते वर्ष शिक्षा बोर्ड ने 9 जून को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था।

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करेगा। कोर्ट में चल रहे किसी मामले को लेकर बोर्ड ने रिजल्ट स्थगित कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस पर स्थिति स्पष्ट करेंगे।

 

गौरतलब है कि बोर्ड ने दसवीं के परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए सात मानदंड तय किए हैं। इनमें नौवीं कक्षा, प्रैक्टिकल, इंटरनल असेसमेंट, फर्स्ट और सेकेंड टर्म इग्जाम, प्री-बोर्ड और बोर्ड की ओर से लिए गए हिंदी विषय के पेपर का मूल्यांकन करवाकर परिणाम तैयार किया है।

 

हालांकि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को पहले ही अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया है। गौर रहे कि मैट्रिक में 1,31,902 परीक्षार्थी हैं, जिनमें से 1,16,973 नियमित व 14,929 एसओएस से संबंधित हैं।

 

बीते वर्ष शिक्षा बोर्ड ने 9 जून को 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया था। प्रदेश का परीक्षा परिणाम 68.11 फीसदी रहा था। 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में जिला कांगड़ा के इशान पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल समलोटी की छात्रा तनु ने 98.71 (691/700) फीसदी अंक लेकर पूरे प्रदेश में टॉप किया था। मेरिट लिस्ट में पहले तीन स्थानों पर पांच विद्यार्थियों में तीन लड़कियां और दो लड़के थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

1 COMMENT

Comments are closed.

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...