तीन साल पहले टूट चुके पुल की कोई नहीं सुध लेने वाला, लोगों ने सी एम् और स्थानीय विधायक से लगाई गुहार

--Advertisement--

Image

भटियात, भूषण गुरुंग

 

अर्जुन कपूर ग्राम पंचायत तुरकड़ा निवासी व सोशल मीडिया प्रभारी भटियात कांग्रेस ने कहा कि आज हम शासन प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। यह नौला पुल जोकि भटियात विधान सभा क्षेत्र की (ग्राम पंचायत तुरकड़ा) के अन्तर्गत हैं। यह पुल पिछले लगभग दो तीन सालों से के खड्ड में आई बाढ़ के कारण टूट चुका है।

 

भटियात का शासन व प्रशासन ने आज तक इस पुल की कोई सुध नहीं ली है। जबकि स्थानीय ग्रामीण इस समस्या को कई बार शासन प्रशासन के संज्ञान में ला चुके हैं। यह पुल मुख्यतः तुरकडा के ग्राम डोड़न, डमरेरा,चोरना को चुबाड़ी से जोड़ता है। और स्थानीय लोग अपने कृषि भूमि में कार्य के लिए इसी पुल से आते जाते हैं। शासन प्रशासन ने इस पुल का निर्माण नहीं करवाया तो स्थानीय लोगों को मजबूरन लकड़ी का पुल बनाना पड़ा। लेकिन अब यह लकड़ी का पुल भी पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।

 

इस पुल के नीचे जो पानी एकत्रित दिखाई दे रहा है। इसकी गहराई लगभग 15 से 20 फीट है। ग्राम पंचायत तुरकड़ा के निवासी श्री चमन ठाकुर, रविन्द्र ठाकुर, श्री तिलक राज, सनी, करतार, विजय रविन्द्र पठानिया, अर्जुन कपूर (सोशल मीडिया प्रभारी भटियात कांग्रेस) ने कहा कि प्रशासन से पुनः विनम्र प्रार्थना हैं कि इस पुल का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र करवाया जाए ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

 

यह पुल निर्माण का कार्य तुरकड़ा पंचायत के कार्य सूची में प्राथमिकता में होना चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री जी, विधायक महोदय भटियात विधान सभा क्षेत्र श्री विक्रम जरयाल जी इससे पहले कि कोई बड़ी दुर्घटना ना हो किसी प्रकार की जान माल की हानि ना हो इस पुल का निर्माण शीघ्र अति शीघ्र करवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...