रोहतांग टनल में सोनिया की शिलान्यास पट्टिका दोबारा नहीं लगी तो होगा आंदोलन

--Advertisement--

Image

प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने पिछले साल 3 अक्तूबर को पीएम मोदी की ओर से टनल के उद्घाटन पर इस पट्टिका को यहां से गायब कर भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है। 

शिमला, व्यूरो रिपोर्ट 

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश के सह प्रभारी संजय दत्त ने केंद्र और प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने रोहतांग टनल में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को जल्द पुन: स्थापित नहीं किया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

 

कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान कतई सहन नहीं करेगी। रोहतांग टनल के निर्माण में भाजपा का कोई योगदान नहीं रहा है। भाजपा का इसके उद्घाटन और इसके नामकरण का ही योगदान है।

 

कांग्रेस को इस पर भी कोई आपत्ति नहीं है, उन्हें आपत्ति तो इसकी शिलान्यास पट्टिका हटाने की है। कहा कि सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बाद भरोसा दिया था कि पट्टिका को जल्द उसी स्थान पर स्थापित किया जाएगा, लेकिन यह अभी स्थापित नहीं की गई है।

 

उन्होंने स्वयं इस जिले का दौरा किया है और पाया है कि इस पट्टिका को निकालने से आम लोगों में नाराजगी है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी बड़ा रोष है। सह प्रभारी ने कहा कि रोहतांग टनल तत्कालीन कांग्रेस नेतृत्व यूपीए सरकार की देन है।

 

तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने टनल निर्माण के लिए समुचित बजट स्वीकृति कर तत्कालीन यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने  28 जून, 2010 को इस सुरंग की आधारशिला तत्कालीन इस्पात मंत्री प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उपस्थिति में मनाली के धुंधी, दक्षिण छोर में रखी थी।

 

पिछले साल 3 अक्तूबर को पीएम मोदी की ओर से टनल के उद्घाटन पर इस पट्टिका को यहां से गायब कर भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति का परिचय दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टांडा में हिमकेयर कार्ड बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी

हिमखबर डेस्क डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज एवं अस्पताल टांडा...

हिमाचल में 30 तक मानसून की एंट्री, आज से 29 जून तक प्रदेश में अंधड़, गर्जन और बिजली चमकने की आशंका

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक अब...