शिमला का एपी गोयल विश्वविद्यालय 31 जुलाई को होगा नीलाम, केनरा बैंक ने भवन और जमीन कब्जे में ली

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

करोड़ों रुपये का लोन लेने के बाद उसे न चुकाने पर केनरा बैंक 31 जुलाई को शिमला के एपी गोयल विश्वविद्यालय की नीलामी करेगा। ऑनलाइन होने वाली इस नीलामी के लिए बैंक के प्राधिकृत अधिकारी ने नीलामी का नोटिस जारी कर दिया है।

 

बैंक ने यह कवायद विश्वविद्यालय का संचालन करने वाले एपी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के दिल्ली निवासी ट्रस्टियों राजेश गोयल, गर्वित गोयल, प्रमोद कुमार गोयल, कुसुम लता गोयल, मीनू गोयल, प्रियंका गोयल और शोभिता गोयल के करोड़ों का लोन लेकर न चुकाने पर शुरू की है।

 

नोटिस के तहत बैंक मैहली-शोघी बाईपास रोड पर स्थित कई हेक्टेयर जमीन पर बने विश्वविद्यालय के मुख्य कैंपस और उसके आसपास की विश्वविद्यालय के ट्रस्ट की जमीन को नीलाम करेगा।

 

इसके लिए आरक्षित राशि 128 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि जमा धरोहर राशि 12.50 करोड़ निर्धारित की है। बैंक के चंडीगढ़ स्थित प्राधिकृत अधिकारी ने नीलामी नोटिस भी जारी कर दिया है।

 

बैंक ने पहले ट्रस्ट को 60 दिन के भीतर बैंक का बकाया 39,21,50,736 रुपये और उस पर लगने वाला ब्याज भरने को कहा था। ट्रस्ट इस रकम को अदा नहीं कर सका। इस कारण बैंक ने गिरवी रखी कई हेक्टेयर भूमि और संपत्तियां जब्त कर लीं।

 

बैंक ने आम लोगों को भी सतर्क किया था कि ट्रस्ट की संपत्तियों को खरीदने के दौरान सतर्कता बरतें और ध्यान रखें कि खरीदारी में बैंक की देनदारी को चुकाए बिना संपत्ति का कब्जा नहीं मिल सकेगा।

 

इसी नोटिस की मियाद पूरी होने के बाद पिछले दिनों बैंक ने संपत्तियों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद अब उनकी नीलामी 31 जुलाई सुबह 11:30 से 12:30 बजे के बीच होगी।

 

हजारों बच्चों का भविष्य खतरे में

एपी गोयल शिमला विवि शिमला की नीलामी के नोटिस के साथ ही इसमें पढ़ने वाले हजारों बच्चों का भविष्य खतरे में आ गया है। इस विवि में प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों तक से बच्चों ने दाखिला ले रखा है। विवि कई प्रोफेशनल कोर्स चलाता है और कब्जे व नीलामी की प्रक्रिया होने तक वह सेमिनारों का आयोजन कर रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...