जलशक्ति मन्त्री द्वारा खुलेमंच से शिक्षकों का मजाक उडा़ना निंदनीय- कुलदीप सिंह चम्बयाल

--Advertisement--

Image

अधिकारियों और कर्मचारियों से काम लेने के लिए उनको बेईज्जत करना और छोटा दिखाने की आवश्यकता नही होती।

मंडी, नरेश कुमार

 

पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष धर्मपूर कुलदीप सिंह चम्बयाल ने कहा कि जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा अध्यापकों के खिलाफ दिया गया बयान बहुत ही निंदनीय व शर्मनाक है।

 

शायद मंत्री जी भूल गए कि जब कोरोना काल अपने चरम पर था तो ये ही अध्यापक थे जिन्होंने जान जोखिम में डाल कर पंचायत इलेक्शन पूरे किए, ये ही अध्यापक थे जिन्होंने पुलिस के साथ बॉर्डर पर ड्यूटी दी, ये ही अध्यापक थे।

 

जिन्होंने कोरोना के दौरान घर घर कोरोना मरीजों को सुविधाएं दी राशन , दवाएं और अन्य जानकारियां दीं, बच्चों को शिक्षा बाधित न हो ऑनलाइन पढ़ाई करवाई, बच्चों को किताबें, वर्दियां, MDM का राशन उपलब्ध करवाया। मंत्री तुरंत अध्यापक वर्ग से माफी मांगे या फिर अध्यापक वर्ग ऐसे मंत्रियों का वहिष्कार करें।

 

अधिकारियों और कर्मचारियों से काम लेने के लिए उनको बेईज्जत करना और छोटा दिखाने की आवश्यकता नही होती आये दिन ऐसी धटनायें सोशल मीडिया के माध्यम से देखने को सुनने को मिल रही हैं जो चिंताजनक भी हैं निंदनीय भी।

 

उन्होंने कहा सरकार और सरकार की ऐजंसियां एक सिक्के के दो पहलू हैं और आपसी तालमेल से ही जनता का भला हो सकता है लेकिन सरकार मंहगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सभी जगहों पर फेल हो रही है और इस लिए बौखलाहट में ऐसी धटनायें हो रही हैं जो निंदनीय हैं।आम जनता को भी इनका विरोध करना चाहिए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...