युवाओं को नौकरी का सुनहरा मौका

--Advertisement--

Image

मंडी, नरेश कुमार

 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी एस.आर कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि नाहर स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड, यूनिट-3,लेहली, तहसील डेरा बस्सी, ज़िला मोहाली, पंजाब द्वारा आईटीआई इलेक्ट्रॉनिक और आईटीआई इलेक्ट्रिकल के 15-15 पदों और आईटीआई फिटर के 25 पदों को भरने हेतु बेरोजगार युवाओं (केवल पुरुष) के साक्षात्कार लिए जाने हैं।

 

इसके लिए निर्धारित योग्यता सम्बंधित विषय में आईटीआई डिप्लोमा और आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए । आवेदक का नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।

 

एस.आर कपूर ने बताया कि कम्पनी द्वारा चयनित आवेदकों को 8 हजार से 11 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त मुफ्त आवास और कम दर पर भोजन की सुविधा दी जाएगी।

 

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज के फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित साक्षात्कार के लिए पहुंचने का अनुरोध किया है।

7 जुलाई को पहुंचें मंडी

 

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से साक्षात्कार के लिए 7 जुलाई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, मंडी पहुंचने का आग्रह किया है। साक्षात्कार प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक होंगे। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...