पालमपुर में शाहपुर निवासी महिला की हत्या के मामले में डीएनए टेस्‍ट के बाद तीन लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो में जंगी पुल के निकट राम चौक में किराये के मकान में शाहपुर की महिला की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के इस मामले में शनिवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

शाहपुर, नितिश पठानियां 

 

नगर निगम पालमपुर के वार्ड दो में जंगी पुल के निकट राम चौक में किराये के मकान में शाहपुर की महिला की संदिग्ध मौत का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के इस मामले में शनिवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

 

हालांकि शव बरामदगी के समय पुलिस की जांच में पांच लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने सभी का डीएनए टेस्ट भी करवाया था। डीएनए की रिपोर्ट में तीन लोगों की संलिप्तता के बाद पालमपुर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

आरोपितों में रफीक निवासी हजारीबाग झारखंड, 36 वर्षीय कमल जीत निवासी राम चौक पालमपुर व 33 वर्षीय पवन कुमार निवासी भाटलू डरोह शामिल हैं।

 

नगर निगम के वार्ड दो रामचौक के पास गत पहली जून को संदिग्ध परिस्थिति में महिला की हत्या हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पांच लोगों से पूछताछ के बाद डीएनए टेस्ट करवाया।

 

शाहपुर निवासी महिला एक माह पहले ही राम चौक के जंगी पुल के पास किराये के मकान में रह रही थी। दो मई को पुलिस ने महिला का शव बरामद किया था। शव का पुलिस ने दूसरे दिन टांडा मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम करवाया था लेकिन उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। कार्यकारी पुलिस अधीक्षक बीडी भाटिया ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...