जेपी नड्डा पहुंचे बिलासपुर, मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया स्‍वागत, होगी राजनीतिक चर्चा

--Advertisement--

Image

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। उनके स्वागत में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं एक घंटा पहले बिलासपुर पहुंच गए। वहीं प्रदेश भाजपा के मुखिया सुरेश कश्यप शनिवार देर शाम ही बिलासपुर पहुंच चुके हैं।

बिलासपुर, सुभाष चंदेल 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार सुबह हिमाचल के दौरे पर बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका बिलासपुर के लुहणू मैदान में स्‍वागत किया। इस दौरान पार्टी के राज्‍य अध्‍यक्ष व अन्‍य कई नेता भी मौजूद थे।

 

मुख्‍यमंत्री स्वयं एक घंटा पहले बिलासपुर पहुंच गए। जेपी नड्डा व मुख्‍यमंत्री सहित पार्टी नेताओं के बीच विश्राम गृह में राजनीत‍िक चर्चा होगी। इस दौरान उपचुनाव पर भी चर्चा होगी। पार्टी से टिकट के तलबगार भी जेपी नड्डा के पास हाजिरी लगाने पहुंचे हैं।

 

मुख्यमंत्री सुबह हेलिकॉप्‍टर से बिलासपुर के लुहणु मैदान पहुंचे। करीब दस बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हेलिकाप्टर दिल्ली से सीधा लुहणु मैदान में उतरा। इस दौरान भाजपा संगठन के प्रदेश महामंत्री व संसदीय क्षेत्र के प्रभारी त्रिलोक जम्वाल सहित जिला के सभी विधायक व नेतागण मौजूद रहे।

 

वहीं प्रदेश भाजपा के मुखिया सुरेश कश्यप शनिवार देर शाम ही बिलासपुर पहुंच चुके थे। जिला भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी एक दिन पूर्व शनिवार को बिलासपुर में कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन की तैयारी पर चर्चा की और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई थी।

 

भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने बताया कि विश्रामगृह में सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के बाद वह कंदरौर व घुमारवीं में एक सादे समारोह में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। दोपहर के समय मुख्यमंत्री कुल्लू के लिए रवाना होंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने निवास स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...