पी.एन.बी.ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान करवाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 03 जुलाई –

 

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला द्वारा बरोजगार युवक/युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 18 से 45 वर्ष की आयु के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक, महेन्द्र शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में यह संस्थान ब्यूटी पार्लर और सिलाई-कढ़ाई का 30-30 दिन, डेयरी फार्मिंग और खुम्ब उत्पादन का 10-10 दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवक एवं युवतियां राजकीय डिग्री कॉलेज ऑडिटोरियम के नजदीक सिविल लाईन, धर्मशाला पी.एन.बी.ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए उनके मोबाइल नम्बर- 9418020861 अथवा कार्यालय दूरभाष नम्बर 01892-227122 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जायेंगे जिसके माध्यम से प्रशिक्षणार्थी स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए संस्थान के माध्यम से जिला कांगड़ा के किसी भी बैंक से ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...