हुड़दंग मचाने से मना किया तो पंजाब नंबर की फार्च्‍यूनर में सवार पर्यटकों ने तलवार से काट दी युवक की उंगली

--Advertisement--

Image

शहर के बीचों बीच शुक्रवार देर रात को पंजाब नंबर की गाड़ी में आए चार लोगों ने दो युवकों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक युवक के हाथ की उंगली काट दी जबकि एक अन्य को हाथ में चोट लगी है।

मंडी, नरेश कुमार

 

शहर के बीचों बीच शुक्रवार देर रात को पंजाब नंबर की गाड़ी में आए चार लोगों ने दो युवकों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले के दौरान एक युवक के हाथ की उंगली काट दी, जबकि एक अन्य को हाथ में चोट लगी है। हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं घायल को पीजीआइ रेफर कर दिया गया।

 

शुक्रवार देर रात को भगवान मोहल्ला निवासी अनिल शर्मा और हितेश वैद्य अपने मित्रों के साथ महामृत्युंजय चौक पर खड़े थे। इसी बीच बस स्टैंड की ओर से एक फार्च्‍यूनर गाड़ी पीबी 02 जीके 6300 उनसे 20 मीटर दूरी पर रुकी। इस दौरान वह लोग चौक पर हुड़दंग मचाने लगे।

 

वहां पर खड़े इन युवकों ने हुड़दंग मचाने से मना किया तो उनमें से चार लोग गाड़ी में से उतरे जिनके हाथ में तलवार थी। उन्होंने एकाएक ही हितेश वैद्य पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उसने उसे हाथ से रोका और दूसरा वार उनकी बाजू पर कर दिया। उनको बचाने के लिए आगे आए अनिल शर्मा के हाथ पर उन्होंने तलवार से वार किया, जिसमें उनकी दायें हाथ की छोटी उंगली कट गई। इसके बाद आरोपित गाड़ी लेकर फरार हो गए। वहीं घायल अनिल की हालत को देखते हुए पीजीआइ रेफर कर दिया गया है।

उधर एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का पता लगा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...