काँगड़ा :रिश्तेदार ने किया नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

 

कांगड़ा जिले से देवभूमि को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां धर्मशाला स्थित महिला थाना में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग के घरवालों ने इस बात की शिकायत पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम पीड़िता के ही एक नजदीकी रिश्तेदार द्वारा दिया गया है।मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

डीएसपी हेडक्वार्टर बलदेव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला पुलिस थाना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। वहीं, पुलिस द्वारा अब आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...