पुलिसकर्मियों ने साफ किया नैनादेवी मंदिर का ग्रीन पार्क

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

 

हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु प्राचीन कपाली कुंड के समीप बने ग्रीन पार्क में बदबू आने और साफ सफाई ना होने पर पुलिसकर्मियों ने डीएसपी अभिमन्यु की अगुवाई में इस ग्रीन पार्क की साफ सफाई की और इसे पूरी तरह से स्वच्छ बना दिया।

 

1 जुलाई को मंदिर खुलें तो श्रद्धालु इस पार्क में बैठकर कुछ पल सुकून के बीता सके। इस साफ सफाई अभियान में पुलिस थाना कोट, श्री नैना देवी पुलिस चैकी और डीएसपी ऑफिस के पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।

 

डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि इस पार्क की साफ-सफाई व्यवस्था उचित नहीं थी और बदबू आती रहती थी, जिसके चलते उन्होंने अपना फर्ज समझकर इस पार्क की सफाई अपने पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया और इसका इसे पूरी तरह से साफ सुथरा बना दिया है।

 

उन्होंने कहा कि अब इसके आसपास कुछ पौधे लगाए जाएंगे ताकि स्थानीय लोग और श्रद्धालु जो बाहर प्रदेशों से आते हैं वह कुछ पल सकून के यहां पर बिता सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...