हिमाचल में पेट्रोल 95 पार…शतक को तैयार, लोगों के लिए गाडि़यां चलाना हुआ मुश्किल

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

महंगाई और कोरोना के दौर में पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में अनेक स्थानों पर पेट्रोल के दाम सौ रुपए प्रति लीटर को पार कर चुके हैं, तो प्रदेश में भी आने वाले दिनों में पेट्रोल शतक लगाने की ओर अग्रसर है।

 

प्रदेश में बहुत से स्थानों पर रविवार को पेट्रोल की कीमतें 95 रुपए लीटर को पार कर गईं और डीजल के दाम भी 90 रुपए लीटर तक पहुंचने वाले हैं। जानकारी के अनुसार इस महीने की शुरुआत में पेट्रोल के दाम 92 रुपए प्रति लीटर के आसपास थे, जो जून के समाप्त होते-होते 95 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंचे हैं।

 

रविवार को जिला शिमला में पेट्रोल के दाम 96 रुपए तक पहुंच गए, जबकि तीन जून को वहां पेट्रोल का रेट 92.30 रुपए था। जिला ऊना में पेट्रोल की कीमत 94 रुपए को छू रही है, जबकि तीन जून को यहां दाम 90.09 रुपए था। सोलन में पेट्रोल का प्रति लीटर रेट 94 रुपए के पार है, जबकि तीन जून को यहां दाम 90.83 रुपए प्रति लीटर था।

 

यानी इसी माह में अब तक पेट्रोल की कीमतों में प्रदेश में करीब चार रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है और यह बढ़ोतरी लगातार जारी है। पालमपुर क्षेत्र में ही रविवार को पेट्रोल के दाम 94.91 से 95.21 रुपये प्रति लीटर रहे, तो डीजल के दाम 87.20 से 87.46 रुपए प्रति लीटर रहे।

 

जानकारी के अनुसार रविवार को पेट्रोल के दाम अब तक के रिकार्ड स्तर पर रहे, जबकि कांगड़ा में ही जून माह में सबसे कम दाम तीन जून को 91.27 रुपए थे।

 

जानकारी के अनुसार पड़ोसी प्रदेश पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, फाजिल्का, पटियाला सहित अनेक स्थानों पर पेट्रोल के दाम रविवार को सौ रुपए प्रति लीटर को पार कर गए, ऐसे में अब हिमाचल की जनता के लिए भी मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। (एचडीएम)

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...