कोरोना: डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर हिमाचल में अलर्ट

--Advertisement--

Image

मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा है कि चूंकि यह नया वेरिएंट है, मगर इससे लड़ने की वैक्सीनेशन की क्षमता कितनी है, इस बारे में अभी तक स्थिति साफ नहीं है। इस संबंध में सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस पर नजर रखें।

शिमला, जसपाल ठाकुर

 

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए वायरस डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा है कि इस वेरिएंट के मामले पड़ोसी राज्यों में पाए गए हैं, मगर अभी राज्य में इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया है।

 

इस संबंध में पूरे प्रदेश में सतर्कता है। हिमाचल प्रदेश से राज्य से बाहर जांच के लिए नमूने भेजे गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

 

मुख्य सचिव अनिल खाची ने कहा है कि चूंकि यह नया वेरिएंट है, मगर इससे लड़ने की वैक्सीनेशन की क्षमता कितनी है, इस बारे में अभी तक स्थिति साफ नहीं है। इस संबंध में सभी सीएमओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे इस पर नजर रखें।

 

हर पंद्रह दिन बाद नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के लिए नमूने भेजे जा रहे हैं। वहां से नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट को लेकर सभी सीएमओ, चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...