ज्वाली में पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओ की पिछले तीन सालो से हो रही अनदेखी- रोहित परमार

--Advertisement--

Image

स्टाफ रिपोर्टर/ज्वाली,अनिल छांगु

 

जवाली में पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की पिछले तीन सालों से लगातार अनदेखी हो रही है जिसके चलते अब भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने जवाली भाजपा पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

 

भाजपा मंडल के पूर्व महासचिव रोहित परमार ने कहा कि जब से जवाली में भाजपा विधायक अर्जुन सिंह सत्तासीन हुए हैं तब से लेकर लगातार पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। किसी भी कार्यक्रम में बुलाया तक नहीं जाता है।

 

रोहित परमार ने कहा कि भाजपा नारा लगाती है कि ‘सबका साथ सबका विकास’ लेकिन जवाली में ऐसा कुछ नहीं दिखता। मात्र चाटुकारों की ही बात सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक अर्जुन सिंह द्वारा नियमों की अनदेखी करते हुए लगातार उद्घाटन किए जा रहे हैं जिन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि उद्घाटनों को देखकर लग रहा है कि सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। रोहित परमार ने कहा कि भाजपा विधायक द्वारा जमकर भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

 

विधायक को जनता की समस्याओं को हल करने के लिए चुना गया होता है लेकिन जवाली में विधायक द्वारा मात्र अपने चहेतों की समस्याओं को सुनकर उनका ही हल करवाया जाता है।

 

पानी की समस्या से जवाली की जनता जूझ रही है लेकिन विधायक को सत्तासुख के आगे जनता की समस्या नहीं दिख रही है। रोहित परमार ने कहा कि आने वाले चुनाव में इसका जबाव दिया जाएगा।

 

 

 

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...