चुवाडी में एक व्यक्ति को चिट्टा सहित रंगे हाथों पकड़ा

--Advertisement--

Image

चुवाडी, भूषण गुरूंग

पुलिस थाना चुवाडी में एक व्यक्ति का चिट्टा सहित रंगे हाथों धरने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करके पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को यह सफलता रविवार अल सुबह 3 बजे उस दौरान प्राप्त हुई जब पुलिस चौकी बकलोह के प्रभारी रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने पठानकोट-चम्बा-भरमौर एन.एच.मार्ग पर मौजूद तुन्नुहट्टी में नाका लगाया हुआ था।

जानकारी के अनुसार उक्त टीम पर मौके पर मुस्तैद थी तो एक व्यक्ति पैदल तुन्नुहट्टी की तरफ पैदल चला आ रहा था। पुलिस ने जब उक्त युवक से शक के आधार पर पूछताछ की तो वह घबरा गया।

 

उसकी घबराहट व संदिग्ध हरकतों को देखते हुए पुलिस के जब उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से पुलिस को 1.02 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी युवक से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान 25 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र आंचल कुमार हाउस नंबर 18 गली नंबर 1 इंदिरा कॉलोनी पठानकोट के रूप में बताई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस.एक्ट की धारा के तहत पुलिस थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...