ज्वाली के नरगाला में चोरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में चोरी करने का मामला प्रकाश में आया

--Advertisement--

Image

ज्वाली, माधवी पंडित

पुलिस थाना जवाली के अधीन नरगाला में चोरों द्वारा फिल्मी स्टाइल में चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।

 

जानकारी अनुसार नरगाला निवासी अशोक कुमार के घर में चोरों ने 8 तोले सोने व चांदी के गहने व 30 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली है। अशोक कुमार ने बताया कि वह मंगलवार रात को अपने मकान के बरामदे में सो गया तथा बुधवार सुबह उठकर कमरा खोला तो बैड का सामान सामान बिखरा पड़ा था तथा अंदर रखे सोने व चांदी के गहने व 30 हजार नकदी गायब थी।

इसके बारे में पंचायत प्रधान शिव कुमार को सूचित किया गया। पंचायत प्रधान ने थाना जवाली में सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंची तथा शिनाख्त शुरू की। अभी तक पुलिस मौका पर शिनाख्त में जुटी हुई है।

डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रपति के हिमाचल दौरे को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट, DIG ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

हिमखबर डेस्क  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश दौरे...

बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की लूटपाट की कोशिश, गोलियां भी चलाईं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही...

कुल्लू में पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात गैंगस्टर और 2 महिलाओं समेत 8 गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पंजाब पुलिस...