
धर्मशाला, राजीव जसबाल
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के समीप लगते दाड़ी गांव के मेला ग्राउंड के साथ लगी सब्जियों की दुकानों के पास सुबह एक नोजवान व्यक्ति की अचानक तबियत बिगड़ी और वे सड़क पर ही गिर गया।
वहां सब्जी खरीदने आईं एक महिला ने उस व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देकर व एम्बुलेंस की व्यवस्था कर ज़ोनल हॉस्पिटल धर्मशाला भेजा। बाद में मिली जानकारी से पता चला कि उपरोक्त महिला डॉक्टर रूबी भारद्वाज थी जो मंदल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बतौर एसएमओ कार्यरत हैं।
आज जहां कोरोना के डर से लोग एक दूसरे से दूरियां बनाकर रहते हैं वहीं डॉ. रूबी नेे मानवता भरा व सरहानीय कार्य किया है जिसकी काफ़ी प्रशंसा हो रही है।

Very good dr.rubbi ma’am