
बकलोह, भूषण गुरुंग
बकलोह के एक मध्यम परिबार से तालुक रखने वाला राहुल थापा पुत्र धीरन थापा जिसने की 2016 में ACC कमीशन पास करने के बाद 4 साल के ट्रेनिग के बाद कल IMA देहरादून मे पासिंग आउट परेड में आर्मी ऑफिसर द्वारा लेफ्टिनेंट बनने मे कंधों में स्टार लगा कर समानित किया जायेगा।
जब इस बाबत इनके पिता धीरन थापा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरा बेटा बचपन से ही बड़ा होनहार था।औऱ बच्चन से ही उसका सपना था कि में आर्मी ऑफिसर बनू । जो आज उसने कर के दिखा दिया। इससे बड़ी खुशी की बात माँ बाप के लिएऔर किया हो सकता है। उन्होंने बताया की मेरा बेटे के दादा जी ईस्वर सिंह थापा और मैं भी 1/4 GR में अपनी सेवाय देकर सेवानिवृत्त हो चुके है ।
वही उनकी माँ ज्योति थापा ने बताया कि बच्चन से मेरे दोनो बच्चे बहुत ही सरल स्वभाव के थे। औऱ माँ बाप के हर बातों को मानते थे ।उन्होने बताया कि कल हमारे बेटे का देहरादून के IMA के ग्राउंड मे पासिंग आउट परेड होगा ।जिसमें उनके कंधों में सेना के अधिकारियों द्वारा लेफ्टिनेट का स्टार लगा सम्मनित किया जायेगा।
इस से बड़ी औऱ खुशी की बात ऒर कोन सी हो सकती है माँ बाप के लिये। वही इनकी बड़ी बहन जोत्सना थापा का कहना है ।कि उसे जब पता चला कि उसका छोटा भाई राहुल थापा देहरादून के lMA ग्राउंड मे 12 जून को पासिंग आउट परेड होने जा रहा तो में 1 माह पहले ही अपने ससुराल से अपने भाई के इस पसिंग आउट परेड को देख्ने के लिए बकलोह आ गई ।10को हमने देहरादून जाना था ।परंतु कोविड 19 के तहत उनको इस प्रोग्राम में जाने के लिये देहरादून से परमिशन नही दिया गया। बस इस बात का सबसे बड़ा दुख है ।
उन्होंने बताया कि उनका भाई 14 को घर में आ रहे है । वही पर कोविड 19 का पालन करते हुए अपने ही घर के लोग भाई के घर में आने की खुशी मे आरती उतार कर उनका स्वागत किया जायेगा।
