ऑक्सीमीटर लॉन्चिंग प्रेस कॉन्फ्रेंस, 330 ऑक्सीमीटर दान करने का लिया निर्णय

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष

पिछले कोरोना काल के बारे में बात करते हुए कहा कि उस समय अचानक लॉकडाउन कर्फ्यू लगने से लोग फंस गए थे और लोगों को रोटी के लाले तक पड़ गए थे।

सरकार ने बीपीएल को तो फ्री में अनाज दिया लेकिन जो एक बहुत बड़ा तबका एपीएल परिवारों का था उनको सरकार ने पूछा तक नहीं लेकिन हमने एपीएल परिवारों तक राशन की किट पहुंचाई और उनको राहत दी।

 

उन्होंने कहा अभी का समय बहुत भयंकर समय है और ऑक्सीजन के बिना लोगों की मृत्यु हो रही है पंचायतों में भ्रमण के समय इस बात का खुलासा हुआ।

दूसरी तरफ यदि बद्दी के 50 बेड वाले हॉस्पिटल की बात करें तो उसमें भी सिर्फ एक ऑक्सीमीटर जोकि खराब पड़ा हुआ है उपलब्ध है अगर नालागढ़ हॉस्पिटल की बात करें तो उसमें तीन या चार ऑक्सीमीटर हैं इसलिए उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने क्षेत्र में 330 ऑक्सीमीटर देने का निर्णय लिया ।

 

जिसके तहत हर पंचायत को 5 5 ऑक्सीमीटर दिए जाएंगे नालागढ़ हॉस्पिटल को 10 ऑक्सीमीटर बद्दी 50 बेड वाले हॉस्पिटल को 10 ऑक्सीमीटर दान में देने का निर्णय लिया है और इसके साथ ही सीएचसी चंडी को 10 ऑक्सीमीटर और सभी पीएचसी को 55 ऑक्सीमीटर दान में देने का निर्णय लिया है ताकि लोगों की ऑक्सीजन को समय-समय चेक किया जा सके जिससे कि ऑक्सीजन लेवल का पता चलता रहे और मरीज को समयानुसार हॉस्पिटल लेकर जाया जा सके ।

उन्होंने कहा कि यह सारा कार्य कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर पूरे क्षेत्र में किया जा रहा है

इससे पहले उन्होंने कहा की हमने 20-22 लोगों को गैस सिलेंडर भी उपलब्ध करवाएं क्षेत्र के मरीजों को ब्लैक फंगस के इंजेक्शन भी उपलब्ध करवाएं तथा रेमदेसीविर के इंजेक्शन भी उपलब्ध करवाए हैं

इस मौके उन्होंने कहा कि यदि किसी को सहायता की जरूरत है तो हमसे जरूर संपर्क करें

इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार की आलोचना करते हुए कहा की सरकार छोटे-छोटे कार्य करने में भी असमर्थ है सरकार को चाहिए कि वह इस महामारी के समय दौरान छोटे डॉक्टरों से भी सहायता ले ताकि लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने क्षेत्र को दो एंबुलेंस देने की भी बात कही और जो इंजेक्शन केवल आईजीएमसी में उपलब्ध है उन्होंने सरकार से मांग की की इन इंजेक्शनों को क्षेत्रीय हॉस्पिटलों में भी उपलब्ध करवाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मार्केटिंग फील्ड एजेंट के साक्षात्कार 6 को

हिमखबर डेस्क  वर्मा ज्यूलर्स सोलन में मार्केटिंग फील्ड एजेंट के...

ईरान-इज़रायल युद्ध: छठे दिन अज़रबैजान तक पहुंची युद्ध की चिंगारी, दोहा में सुने गए धमाके

हिमखबर डेस्क ईरान और अमरीका-इज़रायल के बीच जारी युद्ध के...

फोन कॉल के बाद अचानक गायब हुआ ITBP जवान, 11 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग; परिजनों ने युवती पर जताया शक

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू बस स्टैंड से लापता...