रिशव पांडव ने की डिपो धारकों को वैक्सीन लगवाने की मांग

--Advertisement--

Image

बैजनाथ, राजीव जस्वाल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रिशव पांडव ने कहा कि सभी डिपो धारकों को भी कोरोना काल के दौरान कार्य कर रहे फ्रंट लाइन वाॅरियर के रूप में गिना जाए। रिशव पांडव ने कहा कि डिपो धारकों के पास सभी तरह के लोग राशन लेने के लिए आते हैं और साथ ही साथ डिपुओं में और खासकर बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के डीपूओं में बायोमेट्रिक मशीन का उपयोग निरंतर जारी है जिससे कोरोना संक्रमित होने के बहुत अधिक संभावनाएं हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रिशव पांडव ने कहा कि जिस तरह डीपू धारक कोरोना काल में भी अपनी सेवाएं देते रहे उस तरह मेरा सरकार से अनुरोध रहेगा कि डिपो धारकों को भी फ्रंट लाइन वाॅरियर के रूप में गिना जाए और वैक्सीन लगवाने के उचित प्रबंध इनके लिए किए जाएं।

उन्होंने कहा कि इस समय राशन के डिपो में लोगों की भारी भीड़ रहती है। ऐसे में डिपो धारकों की जिंदगी हमेशा खतरे में रह रही है। कई अन्य लोगों को भी फ्रंटलाइन वर्कर बनाया गया है। ऐसे में डिपो धारकों को भी फ्रंटलाइन वर्कर बनाया जाना चाहिए। क्‍योंकि ये लोग भी जान पर खेलकर काम कर रहे हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा की जिम्‍मेवारी भी सरकार को लेनी चाहिए।

उन्होंने सरकार से छोटा भंगाल घाटी के लोगों के लिए भी स्वास्थ्य सेवाएं और सुदृढ़ करने की मांग की है। रिशव ने कहा कि छोटा भंगाल घाटी में ‌कोविड के काफी अधिक मामले सामने आए थे। हालांकि वहां पर अधिक नुकसान नहीं हुआ है।

लेकिन इससे एक बात सामने आई है कि छोटा भंगाल घाटी में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक मजबूत होनी चाहिए। क्योंकि वहां दुर्गम परिस्थितियों में भी हजारों लोग रहते हैं। ‌इसके साथ ही जिला मंडी का काफी पहाड़ी क्षेत्र भी है। इन दोनों क्षेत्रों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा प्रबंध होना चाहिए। पांडव ने आपदा की इस घड़ी में लोगों की सेवाओं में आगे आए कई संस्थाओं का भी धन्यवाद प्रकट किया।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...