बेलगाम हो रही महंगाई के कारण लोगों को दो जून की रोटी के लाले पड़ने शुरू- सपन सूद

--Advertisement--

Image

देहरागोपीपुर 6 जून, शीतल शर्मा

 

दिनप्रतिदिन बढ़ रहे खाद्यान पदार्थो के बढ़ रहे मूल्यों पर चिंता प्रकट करते हुए जिला काँगड़ा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की बेलगाम हो रही महंगाई के कारण लोगों को दो जून की रोटी के लाले पड़ने शुरू हो गए हैं। सत्तारूढ़ भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बढ़ती महंगाई का मुख्य कारण मानते हुए कांग्रेस नेता सपन सूद ने कहा की कोरोना की दूसरी लहर के बीच खाद्यान पदार्थों के दाम अचानक दो गुना बढ़ने के कारण हैरान करने वाले हैं।

 

उन्होंने कहा की देश में तिलहन व दलहन की अच्छी पैदावार होने के उपरान्त भी लोगों को महंगाई से छुटकारा नहीं मिल रहा है। दालों के दामों में 20 से 30 रुपए की वृद्धि लगभग दो माह के भीतर होने के कारण स्थिति चिंताजनक बन गयी है। कड़वे सरसों के तेल व रिफाइंड तेल में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण भोजन पकाने में भी कई परिवार लाचार हो चुके हैं। जिला काँगड़ा कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर बढ़ती महंगाई का दोषी मानते हुए आरोप लगाया कि वैश्विक कोरोना महामारी की आड़ में खाद्यान पदार्थों की मूल्यवृद्धि के पीछे राजनीतिक षड्यंत्र है।

 

उन्होंने कहा की केन्द्र की सरकार के चेहते औद्योगिक घरानों को आर्थिक लाभ देने के उदेश्य से लोगों की जेब पर डाका डाला जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद का कहना की देश में पर्याप्त मात्रा में अन्न की पैदावार हो रही है। आपदा की स्थिति में देश के अन्न भण्डार भरे पड़े हैं।बढ़ती महंगाई व कोरोना की भयंकर स्थिति ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।लोग रुपयों का थैला भरकर बाजार जा रहे हैं व जेबों में भर कर राशन लाने को मजबूर हो चुके है।

 

उन्होंने कहा की बढ़ती महगांई के कारण लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। लेकिन अडानी-अंबानी के इशारों पर काम करने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार को देश में महंगाई के कारण बढ़ रही हाहाकार से कोई लेना देना नहीं है। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सपन सूद ने कहा की कोरोना काल में जहाँ समस्त भारतवर्ष मे अन्य बड़े-छोटे औद्योगिक घरानों की आर्थिक रीढ़ की हड्ड़ी टूटी है,वही दूसरी तरफ अडानी-अंबानी की सम्पति में बेतहाशा वृद्धि होने के कारण केंद्र की सरकार पर ऊँगली उठती है।

 

उन्होंने बताया की रिलायंस ग्रुप की संपत्ति में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वही गुजरात के उद्योगपति गौतम अडानी में 20 पायदान चढ़ कर दुनिया के अरबपतियों की सूचि में 48 वां स्थान पर प्राप्त कर लिया। कांग्रेस नेता सपन सूद का घरेलू गैस के सिलेंडरों पर कांग्रेस की यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान मिलने वाली सब्सिडी को खत्म करके एनडीए सरकार ने लोगों को आर्थिक धोखा दिया है।

 

प्रति सिलेंडर 900 से 1000 रूपये तक बेचने वाली भाजपा सरकार को उज्ज्वला योजना का ढिंढोरा पीटने का कोई अधिकार नहीं है।पेट्रोल व डीजल के दामों में निरन्तर वृद्धि के चलते लोग परेशान हैं। सपन सूद ने कहा की एनडीए सरकार ने अनेक सरकारी टेक्सों को बढ़ावा देकर देश की आर्थिक व्यवस्था को तार-तार कर दिया है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी बढ़ रही महंगाई पर चिंतित है।

 

उन्होंने कहा की वैश्विक कोरोना बीमारी के लक्षण हल्के होने उपरान्त कांग्रेस पार्टी लोगों के साथ सड़कों पर उतर कर जनविरोधी एनडीए सरकार के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा की जुमलेबाजी की चपेट में लेकर मोदी सरकार ने देश की जनता से राजनीतिक छल किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...