
देहरा, शीतल शर्मा
उपमंडल ज्वालामुखी में नवनियुक्त एसडीएम मनोज ठाकुर ने कार्यभार सँभालते ही क्षेत्र के हर वर्ग के प्रत्येक नागरिक तक सरकारी योजनाओं की सहायता पहुंचे इसके लिए उन्होंने प्लान तैयार कर लिया है।
कोरोना काल में इसी कड़ी के तहत एस डीएम मनोज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया की कोरोना काल क्षेत्र के लोगो के लिए कठिन चुनोतियाँ लेकर आया है। प्रदेश सरकार की योजनाओं से प्रत्येक वर्ग के पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने का पूरा प्रयास रहेगा। इस संकट में प्रशाशन की और से जो भी हरसंभव मदद होगी वो ली जाएगी।
अधिकारियों की टीमें भी उपमंडल में गठित की गई हैं। ताकि हर व्यक्ति की समस्या का समाधान इस संकट के समय में हो सके।
इसके इलावा शक्तिपीठ ज्वाला देवी मदिर के कपाट अन्य राज्यों की तर्ज पर खोलने के लिए प्रदेश सरकार के जो भी आगामी निर्णय होंगे उनको अमलीजामा पहनाया जाएगा।
क्षेत्र के नागरिकों से अपील रहेगी कि कोरोना काल में कोविड नियमों का पालन करे जरूरत या एमरजेंसी में ही घरों से निकलें। डबल मास्क का प्रयोग करे सोशल डिस्टेंसिग अपनाए।
