गुम्मर पंचायत में कोरोना संक्रमित की मौत होने के बाद रेपिड टेस्ट कैप आयोजित हुआ।

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

गुम्मर पंचायत में हाल ही में एक कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद स्थानीय पंचायत की प्रधान शिमला देवी ने लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर एहतियात के तौर पर गांव बटलाह में एक कैप का आयोजन किया गया।

 

जहां लगभग 41 लोगों के कोविड को लेकर रेपिड टेस्ट लिए गए। ये टेस्ट स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए। लोगों के लिए गए टेस्ट की रिपोर्ट आधा घंटा के बाद ही मिल गई। रिपोर्ट में 41 लोगों में से 40 को रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई जबकि एक महिला बुजुर्ग की रिपोर्ट पोजटिव आई है।

 

महिला की रिपोर्ट पोजटिव आने में बाद गुम्मर पंचायत की प्रधान शिमला देवी ने उसे समयावधि के लिए घर मे ही रहने की सलाह दी है, साथ ही साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें कोविड की रोकथाम को लेकर जरूरी दवाइयां वितरित की है।

 

प्रधान का कहना है कि गांव में जिस महिला की कोरोना से मौत हुई थी, एहतियात के तौर पर उसके साथ लगते घरों में रहने वाले लोगों के ये टेस्ट लिए गए, ताकि लोगों में कोरोना के लक्षणों का पता लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि स्थानीय ज्वालाजी प्रसाशन द्वारा उन्होंने ये कैम्प आयोजित करने की बात कही थी, जिसपर प्रसाशन द्वारा उन्हें अनुमति प्रदान करवाई गई थी।

 

उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां विशेष रूप से मौजूद रही। इनमें सी एच ओ शिफाली शर्मा, फीमेल हेल्थ वर्कर उपासना व आशा वर्कर रंजना व रमेश कुमारी शामिल रही। प्रधान शिमला देवी ने बताया कि जिस महिला की रिपोर्ट पोजटिव आई है व उम्मर गांव से सबन्ध रखती है।

 

महिला की रिपोर्ट पोजटिव आने के बाद उम्मर वासियों को भी आगाह कर दिया है, साथ ही जो लोग महिला के सम्पर्क में आये हैं उन्हें भी अपने कोविड टेस्ट करवाने की बात कही गयी है। ताकि वह खुद व अपने परिवार सहित दुसरो को सुरक्षित रख सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...