भडवार की श्वेता शर्मा ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट का पद हासिल करके भडवार का नाम प्रदेश भर में रोशन किया 

--Advertisement--

Image

नूरपुर, देवांश राजपूत

भडवार की श्वेता शर्मा  ने सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट का पद हासिल करके भडवार का नाम प्रदेश भर में रोशन किया है।

श्वेता शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जीवन ज्योति आदर्श विद्यालय खुड़ला से हासिल की है,  उन्होंने बीएससी – नर्सिंग अंबाला व एमएससी नर्सिंग चंडीगढ़ से की है। श्वेता शर्मा ने बताया कि उनकी बचपन से यह इच्छा रही है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, सास- ससुर, पति,  परिजनों,  मित्रों व गुरुजनों को दिया है।

 

श्वेता शर्मा ने मिलिट्री नर्सिंग सर्विस  में कमीशन हासिल करके सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया है। उनकी नियुक्ति मिलिट्री अस्पताल जम्मू में हुई है। श्वेता शर्मा के पति अखिल शर्मा एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि उनके ससुर डॉ. प्रेम कुमार शर्मा आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी के पद से सेवानिवृत हुई है व सास शाहपुर में चीफ फार्मासिस्ट के पद पर तैनात हैं। उनकी ननद डॉ. आकांक्षा शर्मा दंत चिकित्सक है। श्वेता शर्मा का मायका मंडी जिला के खुड़ला में है। उनके पिता अच्छर देव व माता शीतला देवी शिक्षक है जबकि भाई गोपाल इंजीनियर है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...